शर्मनाक: भाई 6 महीने करता रहा बहन से दुष्कर्म, पीड़िता ने मृत लड़के को दिया जन्म

punjabkesari.in Saturday, Dec 04, 2021 - 03:06 PM (IST)

हिसार: शहर की एक कॉलोनी का एक युवक 6 महीने से ज्यादा समय से अपनी 17 साल की बहन के साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने डरकर किसी को कुछ नहीं बताया और उसने वीरवार रात करीब 6 महीने के गर्भस्थ मृत लड़के को जन्म दिया। सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस का बताया कि करीब एक साल से उसका बड़ा भाई उसके साथ छेड़छाड़ करता था और  6 महीने पहले भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित ने डर व शर्म के मारे किसी को नहीं बताया। उसे अकेली पाकर  उसके भाई उसके साथ संबंध बनाता था। पेट में ज्यादा दर्द होने के कारण उसकी मां सरकारी अस्पताल में लेकर ,जहां स्टाफ ने उसे करीब 6- 7 महीने की गर्भवती बताया। इसके बाद उसने मृत बेटे को जन्म दिया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static