रंगदारी न देने पर बरसाई थीं गोलियां, दो आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2022 - 03:54 PM (IST)

 हिसार: राजली गांव निवासी अशोक उर्फ शोकी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में स्पेशल स्टाफ टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उप पुलिस अधीक्षक कप्तान सिंह ने बताया कि आरोपी राजली निवासी सुखबीर उर्फ डडू और सरसौद निवासी मंजीत उर्फ सीटू को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी सुखबीर ने बताया कि राजली गांव निवासी अशोक उर्फ शोकी पहले उसका दोस्त था। उसके कहने पर उसने अपने साथी के साथ मिलकर वर्ष 2018 में गांव के ही शराब ठेकेदार सुरेंद्र और रामफल पर जान से मारने की नीयत से गोलियां मारी थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static