हरियाणा में नहीं बढ़ेगा बसों का किराया, परिवहन मंत्री ने दी जानकारी, ओपी चौटाला पर कसा तंज

punjabkesari.in Tuesday, Jul 27, 2021 - 10:32 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के परिवहन व खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने तीसरा मोर्चा गठित होने के इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला के बयानों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा में तीसरा मोर्चा कैसे बनेगा हरियाणा में विपक्ष में कांग्रेस व इनेलो ही हैं। कांग्रेस व इनेलो एक साथ कैसे इकट्ठे हो सकते हैं। इनेलो तथा कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों की विचारधारा पूर्णतया अलग है। मूलचंद शर्मा ने कहा कि तीसरा मोर्चा गठित करने में लगे इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 1 अगस्त को अपने निवास पर लंच के लिए बुलाना उनके पारिवारिक संबंधों के चलते संभव हो सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला व इनके परिवार के राजनीतिक संबंध नीतीश कुमार व देश के अन्य कई राजनीतिज्ञों से हैं। 

मूलचंद शर्मा ने कहा कि किसानों का आंदोलन अब किसानों का आंदोलन नहीं है यह सत्ता प्राप्ति में जुटे राजनैतिक पार्टियों के स्वार्थ पूर्ति का आंदोलन है। तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं। कांग्रेस, इनेलो जैसे राजनीतिक दल अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए इन लोगों का कंधा इस्तेमाल करने पर लगे हैं।

मूलचंद शर्मा ने कहा कि यह हरियाणा रोडवेज की बसें अब कई अन्य प्रांतों में लंबे रूट पर भी चल पड़ी हैं। कोविड-19 केयर्न पालना करते हुए बसों को चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एनजीटी की गाइडलाइंस को मानते हुए तथा वक्त की आवश्यकता के अनुसार हरियाणा में भी इलेक्ट्रिकल बसें चलाने पर सरकार विचार कर रही है। मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में समानांतर बस सेवा चलाने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा है। ओवरलोडेड वाह समानांतर बस सेवा में जूते वाहनों को पकड़ा जा रहा है।

हरियाणा में रोडवेज किराया नहीं बढ़ेगा
पेट्रोल और डीजल में कीमतों में हुई भारी बढ़ोत्तरी के बावजूद भी हरियाणा रोडवेज अपनी सवारियों के लिए किराए में बढ़ोत्तरी नहीं करेगा। यह जानकारी प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कोई प्रस्ताव विभाग के पास विचाराधीन नहीं है। 

गौरतलब है कि परिवहन विभाग भारी घाटे में चल रहा है करोना में जो नुकसान हुआ वह अभी तक जारी है लगभग 1000 करोड़ के घाटे में चल रहा है। विभाग जनता के हित में फैसला लिया है कि किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। ध्यान रहे कि हरियाणा रोडवेज अपनी सवारियों से 1 रूपये प्रति किलोमीटर के लगभग किराया वसूलते हैं। 34 सौ बसों का बेड़ा होने के बावजूद दी परिवहन विभाग बड़े घाटे में हैं। 

मूलचंद शर्मा ने कहा कि अब विभाग की बसें साथ लगते सभी राज्यों जिनमें दिल्ली पंजाब हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड जम्मू कश्मीर जा रहे हैं। हालांकि बसों की फ्रीक्वेंसी उतनी नहीं है और कोरोना के नियमों के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बसों में सवारियों को ले जाया जा रहा है।

मूलचंद शर्मा ने कहा कि कोरोना में जो भी सरकारी बसों के समांतर बसें चल रही थी, उनको पहले विभाग ने लोकहित में रोकना मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने यह भी कहा कि अब जो भी बसें बिना परमिट के चलेंगे या और लोडिंग वाहन चलेंगे विभाग उन पर सख्त कार्रवाई करेगा।

परिवहन मंत्री ने कहा कि विभाग शीघ्र ही भ्रष्टाचार खत्म करने और ट्रांसपेरेंसी लाने के लिए ई टिकटिंग शुरू करेगा उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में इलेक्ट्रिकल बसें भी चलाई जाएंगी इसके लिए पहले जो जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर है उसे खड़ा किया जाएगा।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static