चूरा पोस्त के साथ कैंटर चालक गिरफ्तार, पांच दिन के लिए भेजा पुलिस रिमांड पर

punjabkesari.in Thursday, Oct 06, 2022 - 01:41 PM (IST)

कुरुक्षेत्र: एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक कैंटर चालक को तीन किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ काबू किया है। आरोपी सामान के साथ कैंटर में चूरा पोस्त भी छिपाकर ला रहा था। पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह वासी लावर टिपरा (हिमाचल प्रदेश) को अदालत के आदेश से पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

एएनसी प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर मुर्तजापुर बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि हिमाचल प्रदेश का रहने वाला कुलदीप सिंह कैंटर चलाता है। वह हिमाचल प्रदेश से अपने कैंटर में सामान लेकर मुंबई जाता है और आते समय सामान के साथ चूरापोस्त भी छिपा कर लाता है। आज भी वह अपने कैंटर में मुंबई से सामान के साथ चूरा पोस्त छिपा कर नारनौल से होता हुआ 152-डी हाईवे से बद्दी (हिमाचल प्रदेश) जा रहा है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज करके आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया और पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static