किराए पर गाड़ी बुक करवाकर लूटने का करते थे काम, 2 युवकों को किया काबू

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2020 - 11:29 AM (IST)

रोहतकः रोहतक पुलिस ने गुरुग्राम से टैक्सी बुक कराकर काहनौर में लूटने की दो वारदातो को का भंडाफोड़ किया है।इस दौरान घटना  में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार भी किया है ।दोनों ही युवक गाड़ियों को किराए पर लेकर उसे लूटने का काम करते थे। आरोपयो को आज अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड मांगा गया ताकि ओर वारदातों का भी खुलासा हो सके। गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए निरंतर छापेमारी की जा रही है। आरोपियो से गहनता से पुछताछ की जा रही है। आरोपियो से अन्य वारदातो बारे भी खुलासा होनी की उम्मीद है। 

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार अज्ञात युवकों द्वारा गांव काहनौर में पीछले करीब एक महीने में कार लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया गया था। दोनो ही वारदातों में काफी समानताएं पाई गई। दोनो वारादातों में कार को गुरुग्राम से बुक किया गया तथा काहनौर से सिवाना रोड़ पर लूटा गया।दिनांक 28 जून को  पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए जीन्द बाईपास चौक से अशोक उर्फ शोका,उत्तम को गिरफ्तार किया जो जीन्द के रहने वाले थे।पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ।पुलिस आज दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहाँ से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर हासिल किया गया ताकि ओर वारदातों का खुलासा हो सकें।

वहीं दूसरी ओर वारदात का खुलासा करते हुए डीएसपी गौरखपाल राणा का कहना है कि आरोपी अशोक उर्फ शोका मुख्य आरोपी है। आरोपी अशोक उर्फ शोका ने दोनो वारदातों को अंजाम दिया है। एक वारदात में आरोपी उत्तम शामिल रहा है तथा एक वारदात में दो अन्य युवक शामिल रहे है जो फरार चल रहे है। आरोपी अशोक उर्फ शोका ने लोन पर कार खरीदकर गुरुग्राम में ओला व उबर कंपनी में लगा रखी है। आरोपी गुरुग्राम में ही रहता है।

लॉकडाउन के दौरान टैक्सी बन्द होने के कारण अशोक उर्फ शोकी की कमाई बन्द हो गई। अशोक ने कर्जा लेकर कार की किश्त जमा कराई। कर्जा से उबरने के लिए अशोक ने अपराध का रास्ता चुना। अशोक की खुद की टैक्सी थी इसलिए उसे टैक्सी लूटना आसान लगा। आरोपी ने अपने साथियो के साथ मिलकर टैक्सी लूटने की दो वारदातो को अंजाम दिया है। आरोपी उत्तम जीन्द के गांव पिल्लू खेड़ा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। आरोपी के दो साथी फरार चल रहे है जिन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static