सिमरनजीत मान का बयान, बोले- संसद में कृपाण ले जाने की अनुमति नहीं मिली तो शपथ नहीं लूंगा

punjabkesari.in Friday, Jul 15, 2022 - 10:09 AM (IST)

करनाल : शिरोमणि अकाली दल अमृतसर मान गु्रप के सुप्रीमो एवं संगरूर से नवनिर्वाचित सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने कहा है कि वह छोटी और बड़ी कृपाण लेकर संसद में शपथ लेने जाएंगे। यदि उन्हें जाने से रोका तो वह पिछली बार की तरह शपथ नहीं लेंगे। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा के देश प्रेम पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक पी.एम. ने चीन को कई हजार किलोमीटर का क्षेत्र दे दिया। अब 2020 में भाजपा के पी.एम. ने चीन को बड़ा भू-भाग दे दिया। कांग्रेस के पी.एम. ने पाकिस्तान को आधा कश्मीर दे दिया। ऐसे में यह देशभक्त कहां से हो गए। 

वह वीरवार को दिल्ली जाते समय एन.एच.-44 पर करनाल स्थित एक होटल में पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। यहां शिरोमणि अकाली दल अमृतसर मान ग्रुप के प्रदेशाध्यक्ष हरजीत सिंह विर्क के साथ सैंकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया। सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि वह सिख समुदाय की आन-बान-शान की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि उन्हें उन नेताओं की सोच पर तरस आता है जो पंजाबी और सिख होते हुए अपनी मां भाषा ङ्क्षहदी लिखते हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि जब भारत आजाद हुआ तो भारतीय नेताओं के सम्मानजनक व्यवहार करने के आश्वासन देने के बाद वह भारत के साथ आए थे लेकिन आजादी के बाद सिखों के साथ भारत में दोयम दर्जे का व्यवहार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आर.एस.एस. और भाजपा देश के टुकड़े करने के लिए साजिश रच रहे हैं। इस अवसर पर जसवर्ण सिंह काम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static