हाईवे को जाम करने पर सैकड़ों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस पहचान कर जल्द करेगी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 05:02 PM (IST)

पलवल (दिनेश कुमार): एनएच-19 को जाम करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। पहचान कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस बारे थाना प्रभारी जंगशेर ने बताया कि गुरुवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि अटोहां गांव के समीप हाईवे को दोनों तरफ से जाम कर दिया गया। सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर देखा गया कि बहरोला गांव निवासी दूधिया कर्मवीर की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई। 

आवागमन करने वाले लोग जाम में फंसे रहे। लगभग टेढ़ घंटे हाईवे जाम रहा। लोगों ने डीएसपी यशपाल खटाना के आश्वासन के बाद जाम को खोला। जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से चल पाया। पुलिस ने इस मामले में 150-200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static