खुदकुशी मामले में मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज, लॉकडाउन में किराया देने का डाल रहा था दबाव

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2021 - 08:35 AM (IST)

यमुनानगर : 5 माह पहले व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने के मामले में हुडा थाना ने मृतक के मकान मालिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। मृतक व्यक्ति की पत्नी ने आरोप लगाया कि लॉकडाउन में मकान मालिक उसके पति पर मकान का किराया देने का दबाव डाल रहा था। तब उसके पति की दुकान बंद थी। जिस कारण वह मकान का किराया नहीं दे पाया। उस समय पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की थी। मगर अब मृतक की दुकान से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  केस दर्ज किया है। 

हुड्डा सेक्टर 17 निवासी रानी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति 40 वर्षीय राजकुमार के साथ दुर्गा गार्डन कॉलोनी में अनिल कुमार के घर पर किराए के मकान में रहती थी। पति राजकुमार ने कूलर रिपेयर की दुकान की हुई थी। लॉकडाउन के चलते उसके पति की दुकान बंद रही। जिस कारण वह आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गए। रानी देवी ने बताया कि मगर उनका मकान मालिक उसके पति से लगातार मकान का किराया मांग रहा था। जिसके चलते उसके पति ने 30 सितंबर 2020 को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसने बताया कि उस समय पुलिस ने 174 की  कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर उन्हें सौंप दिया था। 

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी अनिल उससे तथा उसके बच्चों के मकान का किराया देने का दबाव डाल रहा था। उसने बताया कि एक दिन वह अपने पति की दुकान में साफ सफाई करने के लिए गई तो उसे वहां पर एक सुसाइड नोट पड़ा मिला। जिसमें अनिल पर उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के बारे लिखा हुआ था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी अनिल के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, ए.एस.आई. ओमप्रकाश ने बताया कि जांच जारी है, जल्द ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static