फर्जी लोन अप्रूवल करवाकर हड़पे 55,599 रुपए, 3 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 02:06 PM (IST)

जींद : उचाना थाना पुलिस ने एक प्राइवेट कंपनी के 3 लोगों पर लोन की फर्जी अप्रूवल करवाकर एक व्यक्ति से 55,599 रुपए हड़प लिए। धोखाधड़ी का जब व्यक्ति को पता चला तो उसने शिकायत पुलिस को दी। उचाना थाना पुलिस ने कंपनी के 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। 

उचाना थाना क्षेत्र के गांव कालता निवासी गुरजीत ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 की शुरुआत में उसका झारखंड के धनबाद जिल के सुधेला गांव की आदित्या बिरली प्राइवेट कंपनी के एजैंट राकेश कुमार हैड मैनेजर मनोज और बेटे हैड मैनेजर नितिन ने उसकी फर्जी कॉल और मैसेज बनाकर लोन की मंजूरी करवा ली। उसके बाद उससे 55,599 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई। उसने इस मामले की शिकायत उचाना थाना पुलिस को दी। जांच अधिकारी ए.एस.आई. अजित सिंह ने बताया कि 3 लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static