डैंटल सर्जन का पेपर पास करवाने का मामला: HPSC के डिप्टी सैक्रेटरी को विजीलैंस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Nov 19, 2021 - 09:15 AM (IST)

पंचकूला : हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन (एच.पी.एस.सी.) के डिप्टी सैक्रेटरी अनिल नागर (एच.सी.एस.) को स्टेट विजीलैंस ब्यूरो ने डैंटल सर्जन का पेपर क्लीयर करवाने के एवज में रिश्वत लेने की शिकायत के आधार पर वीरवार देर शाम करीब 90 लाख रुपए के साथ रंगे हाथ दबोच है। बाद में तलाशी के दौरान करीब दस लाख रुपए और भी मिले हैं। कुल मिलाकर विजीलैंस की टीम ने करीब एक करोड़ रुपए बरामद किए हैं।

इसके अतिरिक्त ब्यूरो ने मामले में भिवानी निवासी नवीन कुमार और झज्जर के रहने वाले अश्वनी शर्मा नामक शख्स को भी गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने नवीन ने पंचकूला कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अभी मामले में आयोग के चार अन्य अधिकारियाअें और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

ब्यूरो के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिसार के रहने वाले व्यक्ति ने लिखित शिकायत दी थी कि एस.पी.एस.सी. द्वारा लिए जा रहे डैंटल सर्जन का पेपर पास करवाने के एवज में 20 लाख रिश्वत की मांग की जा रही है। ब्यूरो की टीम ने पंचकूला के सैक्टर-5 स्थित एक पार्क में ट्रैप लगाया। जैसे ही शिकायकर्ता ने भिवानी के रहने वाले नवीन कुमार को 20 लाख रुपए बतौर रिश्वत पकड़ाए, टीम ने उसे दबोच लिया। नवीन से प्राथमिक पूछताछ के आधार पर कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। जैसे ही मामला विजीलैंस के डी.जी. शत्रुजीत कपूर और सी.आई.डी. चीफ आलोक मित्तल तक पहुंचा। उन्होंने तह तक जाने के निर्देश दिए और दोनों अधिकारियों ने खुद मॉनिटर किया।

पेपर सैट करने वालों से थी सैटिंग
हरियाणा लोक सेवा आयोग में प्रथम और द्वितीय श्रेणी की भर्तियां की जाती हैं। बताया जाता है कि नागर की पेपर सैट करने वाली एजैंसी से जबरदस्त सैटिंग थी और यह लेन-देन मेडिकल ऑफिसर और डैंटल डॉक्टर की भर्ती के लिए किया जाना वाला था। विजीलैंस की टीम अब एच.सी.एस. नागर, अश्विनी और नवीन से पूछताछ के जरिये गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश करेगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static