दहेज उत्पीडऩ के आरोप में ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2022 - 10:04 AM (IST)

पिहोवा: उपमंडल के गांव कलसा में रहने वाली एक पीड़ित महिला की शिकायत पर सदर पुलिस ने उसके ससुराल पक्ष के 4 लोगो के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़ित महिला सुनहरी ने कहा की उसकी शादी वर्ष 2020 में गांव फोकस बराड़ा निवासी व्यक्ति बनारसी के साथ हुई थी। 

शादी में उसके अभिभावकों ने अपनी हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था। उसके बावजूद उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे अपने मायके से बुल्ट मोटरसाइकिल लाने के लिए दबाव बनाने लगे। जब उसने इसमें असमर्थता जताई तो वे लोग उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। 

पीड़िता के अनुसार इस बारे कई बार पंचायतें भी हुई लेकिन वे लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। इतना ही नहीं उनकी मांग पूरी न होता देख उसका पति बनारसी,सास जीत कौर,ससुर ओमप्रकाश व नन्द निक्की उससे मारपीट कर उसे कमरे में बंद कर उसे भूखा प्यासा रखते थे। इस दोरान उसने एक बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद से वे उसे दहेज के लिए और अधिक प्रताडि़त करने लगे। 

एक दिन उनकी मांग पूरी न होते देख उससे मारपीट कर उसकी बच्ची को अपने पास रख उसे अपने घर से निकालते हुए उसे धमकी दी कि अगर वह बुल्ट मोटरसाइकिल के बिना ससुराल आई तो वे उसे जान से मार देंगे। तंग आकर उसने इसकी शिकायत सदर पुलिस स्टेशन में की। पुलिस ने इस संदर्भ में पीड़ित महिला की शिकायत पर उपरोक्त सभी लोगों के खिलाफ भा.द.स.की धारा 323,498ए व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static