द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर पूरे देश में जश्न का माहौल, सूरजभान कटारिया ने कही ये बात

punjabkesari.in Thursday, Jul 21, 2022 - 04:20 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जीत तय होने पर जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है। वहीं आज यहां भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय (भारत सरकार) की फाउंडेशन के सदस्य सूरजभान कटारिया ने अनेक समाजसेवी संगठनों एवं सामाजिक राजनीतिक लोगों को मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

इसके पश्चात आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए सूरजभान कटारिया ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जीत समस्त देश के गरीब पिछड़े अनुसूचित जाति व आदिवासी समाज की जीत है। सूरजभान कटारिया ने कहा कि जहां अनुसूचित जाति वर्ग के पूर्व में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने ऐतिहासिक कार्यकाल को पूरा किया है। वहीं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू हम सबके लिए एक नया इतिहास कायम करेंगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हो रहे बदलाव से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सरकार का उद्देश्य- सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास अब विपक्ष को भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static