चढूनी का दुष्यंत और बीरेंद्र सिंह पर हमला, कहा- पोते और नातिन ने किसान नेताओं को कलंकित किया

punjabkesari.in Saturday, Dec 26, 2020 - 05:18 PM (IST)

जींद (अनिल कुमार): भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढूनी ने हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों ने हरियाणा के किसान नेताओं को कलंकित किया। चढूनी ने कहा कि किसान नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री देवीलाल को उनके पोते दुष्यंत चौटाला ने तो वहीं किसान नेता सर छोटू राम को उनके नातिन और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कलंकित किया। दोनों अपनी राजनीति में मशगूल हो गए हैं। 

PunjabKesari, haryana

किसान आंदोलन को लेकर चढूनी ने कहा कि अब लड़ाई जनता वर्सिस कॉरपोरेट हो गई है, इसलिए अब ये एक जनआंदोलन न होकर धर्मयुद्ध बन गया है। उन्होंने कहा कि अब जनता और राजहठ के बीच सीधी टक्कर हो गई है। अब खुदा और खुदी का आमना सामना है, जिसमें हमेशी खुदी का ही नुकसान होता है, लेकिन प्रधानमंत्री अब भी नहीं समझ रहे हैं। 

PunjabKesari, haryana

उन्होंने कहा कि अब हरियाणा पंजाब, यूपी, राजस्थान के अलावा बाकी राज्यों को भी आंदोलन में साथ खड़े होने का आह्वान करेंगे, जिसके लिए काम किया जा रहा है। चढूनी ने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जनता का आक्रोश देख अंदाजा लगा चुके होंगे कि हरियाणा के लोग कितने साथ हैं। अंबाला में मुख्यमंत्री ने रिजल्ट देख लिया और दुष्यंत ने जींद में। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static