चढ़ूनी की बरोदावासियों से अपील, BJP कार्यकर्ताओं के साथ करे पिपली लाठीचार्ज जैसा सलूक

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2020 - 04:02 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप): कुरुक्षेत्र में आज किसानों ने राजेश पायलट चौक पर रोड जाम कर धरना प्रदर्शन किया। मंडी के आढ़तियों ने भी इस प्रदर्शन में भाग लिया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने कहा कि पहले तो नए कृषि कानून लाकर मंडियों को सरकार खत्म कर रही है वहीं अब धान खरीद के समय को नमी के नाम पर किसानों क तंग किया जा रहा है। किसानों से कहा जा रहा है कि धान में नमी 17% से बढ़ाकर 22% नमी की जाए।

इस दौरान सोनीपत के बरोदा में होने वाले उपचुनाव को लेकर गुरनाम सिंह ने वहां के किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार से 10 सितंबर को कुरुक्षेत्र के पिपली पर किसानों पर लाठीचार्ज हुआ उसी तरह का व्यवहार यहां आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के पास ये अच्छा मौका है। गुरनाम सिंह चेतानवी देते हुए कहा कि अगर किसानों की मांग को नहीं माना गया तो यह आंदोलन लंबा हो जाएगा।  

बता दें कि कल हरियाणा प्रदेश के एससीएस पीके दास से किसान यूनियन का एक डेलिगेशन चंडीगढ़ मिलने भी गया था और वहां पर कोई सहमति नहीं बनी थी। आज हरियाणा प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन ने सभी जगह पर धान खरीद को और नमी की मात्रा को लेकर रोड जाम किया हुआ है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static