Weather Alert: 25 के बाद बारिश के आसार, कड़ाके की ठंड से होगा नए साल का आगाज

punjabkesari.in Friday, Dec 24, 2021 - 11:36 AM (IST)

ब्यूरो: तापमान में हो रही बढ़ोतरी से लोगों को ठंड से राहत मिली है। पिछले 5 दिनों से न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि शनिवार यानि 25 से 28 दिसंबर के बीच बारिश के आसार है। बारिश के बाद कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। गुरुवार को भी हल्के बादल छाये थे, लेकिन दोपहर बाद तेज धूप खिलने से तापमान बढ़ गया। शुक्रवार अलसुबह सड़कों पर हल्का कोहरा नजर आया।
Chances of rain after 25

मौसम विभाग के अनुसरा क्रिसमस के बाद कई राज्यों में मौसम में बदलाव आएगा। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, पूर्व और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। मौसम विभाग का कहना है कि 24 और 25 दिसंबर को हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। 




मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व और पूर्वी हो जाने से 25 दिसंबर को राज्य में ज्यादातर स्थानों पर धुंध छाने की संभावना है। वहीं 24 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है। इससे 25 दिसंबर को उत्तर हरियाणा के कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी और अन्य क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने से दिन के तापमान में गिरावट तथा रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। 

Chances of rain after 25

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static