वैज्ञानिकों का संकेत, हरियाणा में मुसीबत बनेगा मौसम!, सावधानी बरतें

punjabkesari.in Tuesday, Dec 08, 2020 - 04:40 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के लोगों को आगामी दिनों में कड़ाके की ठंड का सामना कर पड़ सकता हैं, क्योंकि 11 और 12 दिसंबर को बारिश होने के आसार हैं। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे बारिश होने के आसार हैं। 

जानकारी देते हुए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यलाय के मौसम वैज्ञानिक मदन लाल खीचड़ ने बताया कि 11 और 12 दिसंबर को प्रदेश में बारिश हो सकती है। उत्तरी हरियाणा में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में लोगों से अपील है कि वे सावधानी बरतें।

हरियाणा में अब कोहरा पढ़ना भी शुरु हो गया है। जिससे ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई है। अधिक कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन चालकों को भी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 10 मीटर की दूरी पर देखते ही देखते वाहन गायब हो जाता है। वहीं बन्द पड़ी फोग लाइट भी वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बन रही हैं। जिसके चलते वाहन चालकों को अपने वाहन रेंगकर चलाने पड़ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static