सुविधा: चंडीगढ़ बस का रूट बदला, किराया भी हुआ कम
punjabkesari.in Wednesday, Jun 23, 2021 - 03:30 PM (IST)
रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह): दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए यह खबर अच्छी है। चंडीगढ़ जाने के रूट में बदलाव किया गया है और इसके चलते किराया में भी कटौती की गई है। रोडवेज डिपो ने पत्र जारी कर साफ कर दिया है कि बसें अब नरेला रूट से चलेंगी। यानि बसें अब आईएसबीटी होकर चलेंगी।
कोरोना के कारण अभी तक बसें रोहतक होकर चल रहीं थी। किसान आंदोलन के कारण सिंघु बॉर्डर कई माह से बंद है और बसें केएमपी व अन्य रूट से चल रहीं थी। इसके कारण चंडीगढ़ का किराया 330 रुपए लग रहा था। अब नरेला रूट से चलने पर किराया 25 रुपए कम हो जाएगा और यात्रियों को 305 रुपए ही देना होगा। रोडवेज महाप्रबंधक अशोक कौशिक के अनुसार चंडीगढ़ जाने के नए रेट और किराया आ गया है। बसें अब दिल्ली होकर ही चंडीगढ़ जाएंगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)