चढू़नी ने चप्पल से थाली बजाकर किया PM मोदी मन की बात का विरोध

punjabkesari.in Sunday, Dec 27, 2020 - 01:31 PM (IST)

सोनीपत(सुनील): केंद्र के तीन कृषि बिलों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी आज यानी रविवार को मन की बात की। मोदी का ये साल का आखिरी मन की बात कार्यक्रम था। कार्यक्रम में मोदी किसानों आंदोलन पर कोई चर्चा नहीं की । दूसरी तरफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे अन्नदाता थाली और ताली बजाकर मोदी के मन की बात कार्यक्रम का विरोध किया।  भाकियू के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने चप्पल के साथ थाली बजाकर मोदी की मन की बात का विरोध किया। उन्होंने जनता से अपीस की कि  विरोध की वीडियो बनकर सोशल मीडिया पर वायरल करें।  

गौर रहे कि  कुंडली बार्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन को एक महीना पूरा हो गया। तीनों कृषि कानूनों को निरस्त कराने की मांग पर अड़े किसानों के 3 दिन टोल फ्री करने का ऐलान किया था, लेकिन आज भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने फैसला लिया है कि जब तक किसान आंदोलन चलेगा तब तक टोल फ्री रखे जाएंगे। हरियाणा में पहले टोल फ्री करने के लिए 27 दिसंबर यानी आज तक का आह्वान था लेकिन अब आगे भी टोल फ्री रहेंगे। इस फैसले से जहां सरकार को काफी नुक्सान पहुंचेगा वहीं आम जनता के लिए ये राहत हो सकती है। 
PunjabKesari

इस दौरान गुरनाम सिंह चढू़नी कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता तब तक टोल नहीं खुलने देंगे। उन्होंने धरनारत किसानों से कहा कि पहले 27 दिसंबर तक टोल फ्री करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब आगे भी टोल फ्री रखा जाए। अंबानी और बाबा रामदेव के बनाए गए प्रोडक्ट का बहिष्कार किया जाए। उनका कोई भी प्रोडक्ट ना खरीदे यदि कोई भी भाजपा नेता गांव या धरने पर आता है तो उसका बहिष्कार किया जाए।  भाजपा नेताओं को गांव में ना घुसने दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static