रबी फसलों के एमएसपी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

punjabkesari.in Friday, Sep 10, 2021 - 12:10 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुआई सीजन शुरू होने से पहले छ: रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा जताई कि यह निर्णय किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
    
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रबी फसलों के एमएसपी बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। वे शुक्रवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  किसानों की आय दोगुनी करने में हरियाणा भी अहम भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां निरन्तर कई वर्षों से गन्ने का सर्वाधिक भाव दिया जा रहा है। इस वर्ष भी हरियाणा सरकार ने गन्ने का भाव 12 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर इसे 350 रुपये से 362 रुपये किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रबी की इन छ: फसलों में न्यूनतम समर्थन मूल्यों में 40 से 400 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई, यहां तक कि कई फसलों में तो 100 प्रतिशत तक की भी बढ़ोतरी हुई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static