80 करोड़ की लागत से बनने वाले वित्त भवन का मुख्यमंत्री ने पंचकूला में किया शिलान्यास

punjabkesari.in Wednesday, Feb 23, 2022 - 04:24 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को पंचकूला एमडीसी सेक्टर-5 में हरियाणा के वित्त भवन का शिलान्यास किया।  इस दौरान अम्बाला के सांसद रतनलाल कटारिया व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को पंचकूला एमडीसी सेक्टर-5 में हरियाणा के वित्त भवन का शिलान्यास किया।इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का वित्त प्रबंधन सभी प्रांतों में अव्वल है। उन्होंने कहा कि सरकार का कोई वित्त नहीं होता बल्कि जनता से एकत्र किया हुआ टैक्स होता है। सरकार तो केवल उसकी ट्रस्टी होती है। जनता के इस पैसे का सही वित्त प्रबंधन करना सरकार की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी, संस्थागत या सरकारी सभी संस्थाओं में वित्त प्रबंधन महत्वपूर्ण होता है। वित्त विभाग सरकार की रीढ़ की हड्डी होता है। जिसका भी वित्त प्रबंधन मजबूत होगा, वही सफलता की सीढ़ी चढ़ेगा।  मुख्यमंत्री ने जनता का आह्वान किया कि जो व्यक्ति व संस्थान टैक्स देने में सक्ष्म हैं, उन्हें आगे आना चाहिए और जो पंक्ति में खड़ा अंतिम जरुरतमंद व्यक्ति है, उसे योजनाओं का लाभ अवश्य मिलना चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि टैक्स व विकास शुल्क आदि लेते समय कलेक्शन मशीनरी में टांका लगाने वाले और भ्रष्टाचार करने वालों पर सख्ती करने की आवश्यकता है। इसके लिए आम लोगों को भी आगे आना चाहिए। जनता आगे आएगी तो इसे पूर्ण रूप से रोक लग सकेगी। सरकार इसके लिए पूर्णरूप से प्रयासरत है। टैक्स के रूप में एकत्रित किया गया राजस्व जनता पर ही खर्च किया जाता है।a 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static