शीतलहर के कारण बढ़ी ठिठुरन: ठंड के साथ ही कोहरे ने दी दस्तक, इलाके में छाया रहा घना कोहरा

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 12:44 PM (IST)

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : दिसंबर महीना आधा बीत जाने के बाद अब ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरु कर दिया है। जहां बढ़ती ठंड के कारण एक ओर शहरों में जनजीवन ठहर सा गया है। आज फतेहाबाद का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले 5 दिनों तक कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाए रहने की पूरी संभावना है। आज अचानक छाए कोहरे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन धीमी गति में चलते नज़र आए। वैज्ञानिकों ने कहा कि आने वाले दिनों में पाला भी जम सकता है। जबकि स्कूल कॉलेज जाने वाले बच्चों के साथ-साथ नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए ठंड और कोहरा किसी मुसीबत से कम साबित नहीं हो रहा है। किसानों ने कोहरे को फसलों के लिए प्रकृति वारदान बताया है। किसानों ने बताया कि ठंड और कोहरा जितना अधिक होगा गेहूं की फसल को उतना ही लाभ मिलेगा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static