दो गुटों के बीच हुई फायरिंग मामले में CIA ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Dec 10, 2021 - 11:40 AM (IST)

यमुनानगर (सुमित) : बिलासपुर जगाधरी रोड स्थित सैनी सर्विस स्टेशन के सामने दो गुटों के बीच झड़प व फायरिंग के मामले में सीआईए ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी कई अन्य आरोपी फरार हैं तथा उनकी तलाश की जा रही है। सीआईए के जांच अधिकारी गुरमेज सिंह ने बताया कि आरोपियों को रक्षक विहार नाका से पकड़ा गया है। 

दरअसल, पीरुवाला निवासी अभिलेख उर्फ गोलू व बिलासपुर निवासी विशाल के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी हुई थी। इसी रंजिश में 17 अगस्त काे दोनों गुटों के बीच फिर से झगड़ हो गई थी। जिसमें दोनों ओर से फायरिंग हुई थी। हालांकि गोलियां कारों में लगी थी। बाद में इस मामले में एक पक्ष से अभिलेख के पिता दिनेश कुमार की ओर से शिकायत दी गई थी। जिस पर पुलिस ने विशाल, चिंटू, साहिल गुर्जर, एके राणा व अन्य पर मामला दर्ज किया था। वहीं अभिलेख उर्फ गोलू व उसके साथियों पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया था।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static