CIA पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

punjabkesari.in Monday, Jan 06, 2020 - 05:36 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : सी.आई.ए. पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फांयरिंग करने के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान मूल रुप से कसार गांव निवासी मुनीष मुदगिल के रुप में हुई है। मुनीष पर बहादुरगढ़ के सेक्टर 2 में जान से मारने की नियत से कई लोगों पर गोलियां चलाने का आरोप है। गनीमत यह रही कि मुनीष की पिस्तौल से निकली गोलियां कार में जा लगी, नहीं तो किसी की भी जान जा सकती थी। फिलहाल अभी आरोपी के दोस्तों की तलाश की जा रही है।

रंजिश के कारण की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
जानकारी के अनुसार डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि आरोपी मुनीष मुदगिल का मुनीष मान नाम के युवक के साथ झगड़ा चल रहा था।  इसी रजिंश के चलते मुनीष मुदगिल ने मुनीष मान को बात करने के लिए फोन करके बुलाया था जैसे ही मुनीष मान बहादुरगढ़ पहुंचा तो आरोपी ने उस पर और उसके दोस्तों पर ताबड़तोड़ कई गोलियां बरसा दी और मौके से फरार हो गया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी: डीएसपी
पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिस पर तत्परता से कार्य करते हुए बहादुरगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी के दोस्तों की तलाश जारी है।गिरफ्तार आरोपी मुनीष मुदगिल को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी।जहां से उसके रिमांड की अपील की जाएंगी तथा रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में भी पता लगाया जाएगा। 



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static