महिला चिकित्सक से अभद्रता मामले में नागरिक अस्पताल का PMO सस्पैंड

punjabkesari.in Friday, Nov 26, 2021 - 08:32 AM (IST)

सोनीपत (ब्यूरो) : नागरिक अस्पताल के प्रिंसीपल मैडीकल ऑफिसर (पी.एम.ओ.) को राज्यपाल के आदेश के बाद सस्पैंड कर दिया गया है। पी.एम.ओ. जयभगवान के खिलाफ महिला चिकित्सक ने अभद्रता के गंभीर आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी थी। इस मामले में विभागीय जांच के बाद पुलिस ने 17 नवम्बर को आरोपी पी.एम.ओ. के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया था। मामले में सैक्टर-27 थाना पुलिस ने कार्रवाई की थी।

थाना प्रभारी इंस्पैक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में पी.एम.ओ. को 21 नवम्बर को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी। इस मामले में अब 24 नवम्बर को राज्यपाल के आदेश के बाद पी.एम.ओ. को निलंबत कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आदेश में पी.एम.ओ. के खिलाफ सैक्टर-27 थाना में आई.पी.सी. की धारा 354-ए और 354-डी में मुकद्दमा दर्ज होने को आधार बनाया गया है। 24 नवम्बर को देर शाम राज्यपाल कार्यालय से आए आदेशों में पी.एम.ओ. को निलंबित कर दिया गया है। उसकी सेवाएं स्वास्थ्य विभाग के पंचकूला मुख्यालय से जोड़ दी गई हैं।  

महिला चिकित्सक के एक मामले में पी.एम.ओ. ने की थी जांच
महिला चिकित्सक पर कैथल के युवक ने 2 स्थानों पर जॉब करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पी.एम.ओ. ने 2 स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर मामले की जांच की थी। जांच में महिला चिकित्सक पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा था। उसी दौरान महिला चिकित्सक ने पी.एम.ओ. पर गंभीर आरोप लगाकर शिकायत दी थी जिसके करीब 6 महीने बाद मुकद्दमा दर्ज हुआ था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static