1500 में बिक गया एसडीएम ऑफिस का क्लर्क, मांगी थी चार हजार की रिश्वत

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2020 - 07:59 PM (IST)

गोाहाना (सुनील): गोहाना में अधिकारियों की नाक के नीचे रिश्वतखोरी का बेखौफ कारोबार चल रहा है। विजलेंस टीम ने रिश्वत लेते एसडीएम ऑफिस के क्लर्क विनोद को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विनोद कसांडी गांव के रहने वाले अनिल से उनकी गन के लाइसेंस के रिनुअल के लिए चार हजार रुपए मांग थे, लेकिन बाद में 1500 रूप में दोनों के बीच समझौता हो गया। अनिल ने विनोद को पांच सौ रुपए दे दिए और इसकी शिकायत सोनीपत विजिलेंस को कर दी।

विजिलेंस ने अनिल की शिकायत पर जाल बिछाते हुए सोमवार को क्लर्क विनोद को एक हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गोहाना के कसांडी गांव के रहने वाले अनिल ने बताया उसने गन लाइसेंस बनवा रखा है। लाइसेंस रिनुअल की सरकारी फीस पांच हजार रुपए है जो उसने समय पर जमा करवा दी थी, लेकिन क्लर्क विनोद उसे बार बार चक्कर कटवा रहा था। विनोद ने उससे चार हजार की डिमांड की लेकिन बाद में दोनों में 1500 सौ में समझौता हो गया।

समझौते के बाद 3 जुलाई को उसने उसे 500 रुपए दे दिए और बाकी एक हजार रुपए सोमवार को देने थे। विनोद ने उसे ऑफिस की छुट्टी होने के बाद बुलाया था, लेकिन अनिल ने इसकी शिकायत विजिलेंस में की थी जिस के चलते आज विजिलेंस ने उसे बाकि के पैसे लेते रंगे हाथो पकड़ लिया। विजिलेंस के इंस्पेक्टर प्रदीप धनखड़ ने बताया कि एक हजार की रिश्वत लेते एसडीएम ऑफिस के क्लर्क विनोद को रंगे हाथों गिफ्तार किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static