फतेहाबाद जिले की आबोहवा अब तक भी जहरीली, धान की पराली को आग लगाने का सिलसिला जारी

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 11:44 AM (IST)

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद जिले की आबोहवा लगातार जहरीली होती जा रही है जहां धान की पराली को आग लगाने का सिलसिला जारी है। प्रदूषण का स्तर भी काफी बढ़ गया है जिससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है। इससे दमा व आँखों के मरीजों पर बुरा असर पड़ रहा है। 

बताया जा रहा है कि पराली जलाने को लेकर 322 किसानों के चालान कर 8 लाख से ज्यादा का जुर्माना किसानों से वसूल किया गया। जिले में अब तक हरसेक के माध्यम से जिले में 721 जगह पर आग लगाई गई है। पिछले साल 2021 में अब तक के आंकड़े के अनुसार 1332 जगह पर आग लगाई गई थी। धान की पराली प्रबंधन करवाने में नाकाम रहने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को उच्चाधिकारियों द्वारा नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static