कपड़ा व्यापारी ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए मौर्चरी हाऊस में रखे शव को चूहों ने कुतरा

punjabkesari.in Friday, Nov 15, 2019 - 03:20 PM (IST)

सोनीपत: देश में चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है। चिकित्सा व्यवस्था में उपचार में लापरवाही आम बात हो गई है, परंतु इस बार शव के साथ लापरवाही हुई है। शहर के नागरिक अस्पताल के शवगृह में पंचनामे के लिए रखे शव को चूहों ने कुतर दिया। शव की दुर्गति देख परिजनों ने शवगृह के बार हंगामा कर रोष प्रदर्शन किया। व्यक्ति को आत्महत्या करने के लिए उकसाने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 2 घंटे रोड जाम किया। मृतक की पत्नी और बच्चों ने प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम खोला।

जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश (48) सैक्टर-15 सोनीपत का निवासी था। उसके 2 बच्चे (लड़का-लड़की) हैं। ओमप्रकाश की कच्चे क्वार्टर में कपड़े की दुकान है। बुधवार देर रात व्यापारी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। वीरवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए देखा तो इसे चूहों ने बुरी तरह कुतर रखा था। इस पर परिजन भड़क गए और नागरिक अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।

पुलिस ने मृतक की पत्नी रितु के बयान पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया। परिजनों ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सैक्टर-15 चौकी के पास रोड जाम कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static