सीएम फ्लाइंग का काले तेल की फैक्ट्री में छापा, अधूरे मिले कुछ कागजात

punjabkesari.in Saturday, Apr 17, 2021 - 04:53 PM (IST)

करनाल (विकास मैहला): सीएम फ्लाइंग की टीम ने मेरठ रोड शेखपुरा गांव के नजदीक स्थित एक काले तेल की फैक्ट्री में रेड की है। इस दौरान कुछ कागजात अधूरे मिले हैं। जिस पर फैक्ट्री संचालक को नोटिस जारी करके कंप्लीट डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। यदि वह नोटिस के मुताबिक डॉक्यूमेंट्स नहीं दिखा पाते तो विभागीय कार्रवाई हो सकती है। 

PunjabKesari, haryana

सीएम फ्लाइंग की टीम अपने साथ स्थानीय पुलिस और पोल्यूशन बोर्ड की टीम को लेकर पहुंची थी। सीएम फ्लाइंग की टीम ने फैक्ट्री के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों को लेकर और फायर बिग्रेड से जारी होने वाली एनओसी मांगी है। इसके अलावा अन्य डॉक्यूमेंट्स को लेकर चर्चा हुई है। 

फैक्ट्री संचालक जोगिंद्र ने बताया कि उनकी फैक्ट्री वर्ष 1990 से चल रही है। काला तेल को रिफाइंड किया जाता है। जो मशीनों में चिकनाई करने के लिए काम आता है। उनकी फैक्ट्री के सभी डॉक्यूमेंट्स पूरे हैं। टीम की तरफ से जो डॉक्यूमेंट्स मांगे गए हैं वह भी उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। फैक्ट्री में दो नंबर का किसी प्रकार का काम नहीं होता है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static