कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम खट्टर, बोले- भूत प्रेतों का डर दिखाने वाली पार्टी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2020 - 11:20 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला किया है। मनोहर लाल ने कहा है कि कांग्रेस भूत प्रेतों का डर दिखाने वाली पार्टी है। अगर कांग्रेस के इतिहास में जाते हैं तो यह 130-135 साल पुरानी पार्टी है। जब तक सत्ता में रहे, उसे भोगते रहे। जब सत्ता से बाहर हुए तो भूत-प्रेत के डर दिखाने लगे। धारा 370 खत्म हुई तो कांग्रेस ने डराया की कश्मीर में कत्लेआम हो जाएगा। यह धरती लहूलुहान हो जाएगी।

एक साल हो गया वहां कुछ भी नहीं हुया। पवित्र नदियां रावी, झेलम, चिनाव ऐसे ही बह रहीं हैं। जैसे पहले बहती थी। राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर सीएम ने प्रतिक्रिया दी कि राहुल के दोनों कार्यक्रमों में केवल 800 लोग पहुंचे। चंडीगढ़ में सीएम खट्टर ने राहुल पर  पलटवार किया। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा भूत-प्रेत से लोगों को डराते हैं, चाहे अनुच्छेद 370 हो या फिर सीएए हो। इन दोनों मुद्दों पर भी कांग्रेस ने पूरा हौव्वा बनाया। पाकिस्तान से लड़ाई लड़ने में कांग्रेस को डर दिखाया। मोदी ने कांग्रेस का सारा भ्रम दूर कर दिया। मोदी सरकार के आगे आज पाकिस्तान औकात में है। 

तीनों कृषि कानूनों को लेकर भी कांग्रेस डरा रही है। उन्होंने कहा कि मंडियां और एम एस पी खत्म होने का कांग्रेस डर दिखा रही।' भोली-भाली जनता को बरगलाने के फॉर्मूला चलाते हैं। सी एम ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का हमारा काम है। तीनों कृषि कानूनों को लेकर भी कांग्रेस डरा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static