बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व पर CM खट्टर ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, हिसार में किया रावण का दहन

punjabkesari.in Wednesday, Oct 05, 2022 - 10:18 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया है। सीएम ने रामलीला कमेटी कटला द्वारा हिसार के महावीर स्टेडियम में आयोजित दशहरा उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ने तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया।

 

PunjabKesari

 

राजा रामचंद्र का जयघोष करते हुए उन्होंने कहा कि बाल्यकाल में उन्हें रामलीला कटला देखने का अवसर मिला था और आज उन्हें फिर से यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामायण हो या गीता सार संदेश, प्रदेश सरकार ने इनके प्रचार प्रसार को लेकर अनेक पहल की है। युग कोई भी हो प्रत्येक युग में अच्छाई और बुराई साथ साथ चलती है। हम अपने आचरण से अच्छाई और धर्म को बड़ा बना सकते है। उन्होंने कहा कि कालांतर में भारत की पहचान विश्व गुरु के रूप में थी, अब एक बार फिर से दुनिया भर में भारत की साख बढ़ी है। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने भारत पर आक्रमण किए और यहां की संस्कृति को विकृत करने का प्रयास किया, लेकिन वे ऋषि-मुनियों द्वारा स्थापित मूल्यों और परंपराओं को समाप्त नहीं कर पाए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राजा रामचंद्र के जीवन के प्रत्येक पहलू से हमें कुछ न कुछ सीखने का अवसर मिला है।  एक पुत्र, एक भाई, एक पिता तथा एक पति के रूप में उनके जीवन से बहुत कुछ सिखा जा सकता है। उन्होंने राजधर्म और धर्म युद्ध की मर्यादाओं को निभाने की अनेक मिसाल कायम की है। सेवा परमो धर्म का उनका कथन आज भी बेहद प्रासंगिक है। 

 

PunjabKesari

 

संबोधन के उपरांत मुख्यमंत्री ने मंच पर रामलीला के किरदार निभा रहे कलाकारों का तिलक कर उनकी पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से तीर चलाकर रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतलों का दहन किया। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, विधायक जोगीराम सिहाग, मेयर गौतम सरदाना, भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, श्री रामलीला कमेटी कटला के प्रधान सुरेंद्र लाहोरिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static