सीएम खट्टर ने अमित शाह से की मुलाकात, 12 नवंबर को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

punjabkesari.in Sunday, Nov 10, 2019 - 05:59 PM (IST)

नई दिल्ली(कमल कांसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मौके पर जेपी नड्डा, सुभाष बराला और अनिल विज भी मौजूद रहे। दिल्ली में अमित शाह के निवास पर हुई बैठक में मंत्रिमंडल पर मुहर लगी। अब 12 नवंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की व्यस्तता के चलते 11 नवंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होगा। मुख्यमंत्री कल पंजाब जाएंगे। 

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव परिणाम के 16 दिन भी बाद मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है। सीएम मनोहर लाल 3 दिन से दिल्ली में डटे हैं, लेकिन अमित शाह से मुलाकात नहीं हो पाई। आज मुख्यमंत्री की अमित शाह से मुलाकात हुई है। जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई। अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम रोहतक के लिए रवाना हुए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static