धान की जल्द खरीद के लिए CM खट्टर की पहलकदमी, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने पहुंचे दिल्ली

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 04:22 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में धान की जल्द खरीद के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के लिए आज दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री अश्विनी चौबे से मुलाकात की जाएगी। धान की खरीद न होने पर पंचकूला में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। पंचकूला में किसानों का विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के आवास के घेराव का कार्यक्रम थाय़ इस दौरान चंडीमंदिर टोल प्लाजा से घेराव के लिए निकले किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। कुछ किसान भाजपा कार्यालय के बाहर भी पहुंचे हैं। 

इसी वजह से जींद, भिवानी, करनाल और पानीपत सहित कई जगह किसान सड़कों पर निकले हैं। इस दौरान किसानों ने सीएम मनोहर लाल खट्टर के करनाल स्थित घर का घेराव किया, तो भिवानी में कृषि मंत्री जेपी दलाल के आवास पर जमकर हंगामा किया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static