मंत्रोच्चारण और ब्रह्म सरोवर पूजन से शुरू हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव

punjabkesari.in Tuesday, Dec 03, 2019 - 06:23 PM (IST)

कुरुक्षेत्रः वैदिक मंत्रोच्चारण और बह्मसरोवर पूजन के साथ ही धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में चौथे अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया। पवित्र बह्मसरोवर पर चल रहे हवन यज्ञ में पूर्णाहूति डालने के साथ ही महोत्सव की शुरूआत हुई। महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ महोत्सव में पहली बार हिस्सा ले रहे उत्तराखंड प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी विशेष रूप से पहुंचे। इससे पहले परंपरागत वाद्य यंत्रों के बीच मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। मेले में हरियाणा के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों की झलकियां भी यहां देखने को मिलीं। 

ब्रह्मसरोव के तट पर मनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में पहली बार पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आयोजन को लेकर सीएम खट्टर को बधाई दी .. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को राज्यों के बारे में जानने का मौका मिलता है और राज्यों की संस्कृति बची रहती है।उधर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित थे। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुरुक्षेत्र अब भगवतगीता की धरती से जाना जाता है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को गीता जयंती महोत्सव में पहुंचने कि लए प्रेरित भी किया ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static