सीएम मनोहर ने चौपाई के साथ दी दीपावली की बधाई, किया राम राज्य का उल्लेख

punjabkesari.in Thursday, Nov 04, 2021 - 02:28 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देशवासियों को दीपावली त्योहार की बधाई श्रीरामचरितमानस की चौपाई के साथ दी है। श्रीरामचरितमानस के उत्तर कांड की चौपाई के साथ मुख्यमंत्री मनोहर ने रामराज्य की परिकल्पना की है।

मुख्यमंत्री मनोहर ट्विटर पर लिखा,  'दैहिक दैविक भौतिक तापा। राम राज नहिं काहुहि ब्यापा। सब नर करहिं परस्पर प्रीती। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीती॥ भगवान श्रीराम जी के अयोध्या आगमन पर मनाए जानी वाली दीपावली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु सभी का कल्याण करें व घर-घर समृद्धि हो, ऐसी कामना करता हूँ।'।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static