करनाल लाठीचार्ज मामले को लेकर सीएम मनोहर के मीडिया एडवाइजर ने किया ट्वीट

punjabkesari.in Saturday, Aug 28, 2021 - 10:55 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रिसिंपल मीडिया एडवाइजर विनोद मेहता करनाल लाठीचार्ज मामले को लेकर एक ट्वीट किया है। मेहता ने अपने ट्वीट में प्रदर्शनकारियों को कातिलाना हमला करने वाले हुड़दंगी बताया, वहीं पुलिस कर्मियों को घायलों को पट्टी बांधने वाला जवान बताया है। इसके साथ ही मेहता ने एक वीडियो भी ट्वीट में अटैच किया है।

मेहता ने ट्वीट में लिखा, ' एक तरफ सुरक्षा बलों पर कस्सी और फावड़े से क़ातिलाना हमला करने वाला हुडदंगी और दूसरी तरफ घायलों की पट्टी बांधने वाला जवान। तस्वीरें सारी कहानी खुद ही बयां कर रही हैं। अब फैसला खुद करिये की कौन शांति चाहता है और कौन अशांति ?'


गौरतलब है कि आज शनिवार को करनाल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के कई नेताओं को पहुंचना था। लेकिन इससे पहले किसानों ने भाजपा का विरोध करने के चलते नेताओं का रास्ता रोका और हाईवे जाम कर दिए। जिसके बाद पुलिस ने किसानों को हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। वहीं लाठीचार्ज की खबर पर पूरे प्रदेश में किसानों ने जाम लगा रोष प्रदर्शन किया।
 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static