CMO में नियुक्त अधिकारियों के विभागों में फेरबदल, जानें किसे मिला कौन-सा विभाग

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2020 - 01:09 PM (IST)

चंडीगढ़ : प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। माना जा रहा है मुख्यमंत्री कार्यालय में नई एंट्री लिए आई.आर.एस. अधिकारी योगेंद्र चौधरी जिन्हें मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था को विभाग देने के लिए यह फेरबदल किया गया है। विभागों के आबंटन के बाद योगेंद्र चौधरी को 7 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के पास अब क्यों 24 विभागों की जिम्मदारी रहेगी। सी.एम. के अतिरिक्त प्रधान सचिव वी उमाशंकर को 12, उप प्रधान सचिव आशिमा बराड़ को 7, सी.एम. के ए.डी.सी. टूर आलोक वर्मा को एक, ओ.एस.डी. सतीश को 4 व ओ.एस.डी. भूपेश्वर दयाल को एक विभाग मिला है। 

सी.एम.ओ. के अधिकारियों को मिले यह विभाग
राजेश खुल्लर 
विधायी बिजनैस, कैबिनेट प्रस्ताव व संसदीय मामले, पुरातत्व एवं संग्रहालय, अभिलेखागार, आयुष, नागरिक संसाधन सूचना, सहकारिता, विकास एवं पंचायत, आबकारी एवं कराधान, वित्त, विदेश सहयोग, वन, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, गृह, सी.आई.डी., जेल, चिकित्सा शिक्षा, ऊर्जा, पिं्रटिंग, पी.डब्ल्यू.डी., स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, टी.सी.पी., शहरी स्थानीय निकाय के अलावा सीएम कार्यालय के ओवरऑल प्रभारी, सी.एम. स्थापना इत्यादि। 

योगेंद्र चौधरी 
कला एवं संस्कृति मामले, खनन एवं भूगर्भ, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, पर्यटन, एससी-बीसी कल्याण, ड्रग फ्री हरियाणा मिशन, रिसोर्स मोबलाइजेशन।

वी. उमाशंकर 
कृषि, पशुपालन एवं डेयरी, इलेक्ट्रोनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी, खाद्य एवं आपूर्ति, आईटीआई, उद्योग, श्रम एवं रोजगार, नवीकरणीय ऊर्जा, सचूना एवं तकनीक, महिला एवं बाल विकास

आशिमा बराड़
आर्किटेक्टचर, चुनाव, मत्स्य पालन, पर्यावरण, हाउसिंग, सिंचाई, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी।

आलोक वर्मा
खेल एवं युवा मामले।

सतीश कुमार
सी.एम. घोषणाएं, सी.एम. रिलीफ फंड, एच.आर.डी.एफ. व अन्य मंजूरी, वक्फ।

भूपेश्वर दयाल
शिकायतें।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static