पेट्रोल-डीजल के बाद जनता को एक और झटका, 4 रुपए 75 पैसे बढ़े CNG के रेट

punjabkesari.in Tuesday, Nov 02, 2021 - 08:16 AM (IST)

डबवाली (संदीप): सिरसा व फतेहाबाद जिला के सी.एन.जी. वाहन चालकों को आज बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल की आसमान छू रही किमतों के बीच आज सी.एन.जी. की कीमत में एक साथ बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को गुजरात गैस कंपनी ने हरियाणा में सी.एन.जी. की कीमत 4 रुपए 75 पैसे प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए। सी.एन.जी. में हुई इस भारी बढ़ोतरी से लोगों को झटका लगा है। गुजरात गैस हरियाणा केदो जिलों सिरसा व फतेहाबाद में सी.एन.जी. की आपूॢत करती है। 

अक्टूबर में 2 बार बढ़े सी.एन.जी के रेट
सिरसा व फतेहाबाद में सप्लाई करने वाली सी.एन.जी. कंपनी ने अक्टूबर के महीने में सी.एन.जी. के दो बार रेट बढ़ाए। दोनों बार कंपनी ने 2-2 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से सी.एन.जी. की कीमत में वृद्घि की जिससे सी.एन.जी. की कीमत 62 रुपए 47 पैसे पहुंच गई। कंपनी ने नवम्बर महीने की पहली तारीख को एक साथ ही सी.एन.जी. के रेट 4 रुपए 75 पैसे बढ़ा दिए। जिसके बार अब सिरसा व फतेहाबाद में सी.एन.जी. का रेट प्रति किलोग्राम 67 रुपए 22 पैसे हो गया है। यहां बता दें कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के अलावा सी.एन.जी. में भी बीते एक वर्ष से तेजी से कीमतें बढ़ रही है। जिससे लोगों की जेब पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की आसमान छू रही कीमतों से गरीब व मध्यम वर्ग की आॢथक स्थिति बहुत खराब हो रही है। 

एक साल पहले 54 रुपए 54 पैसे थी सी.एन.जी।
यहां बता दें कि सिरसा में सी.एन.जी. पंपों की शुरूआत अगस्त 2020 में हुई थी। अगस्त में सिरसा में सी.एन.जी. 54 रुपए 54 पैसे प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिलती थी। एक वर्ष के भीतर ही सी.एन.जी. के दाम 67 रुपए 22 पैसे तक पहुंच गए हैं। एक वर्ष में सी.एन.जी. 12 रुपए 68 पैसे महंगी हो चुकी है। सी.एन.जी. की कीमतों में लगातार इजाफा होने से सी.एन.जी. वाहन चालकों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। अक्टूबर महीने में तो सी.एन.जी. के 2 बार रेट बढ़ चुके हैं। पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दाम के बीच सी.एन.जी. केदाम में हो रही बढ़ोतरी से लोगों पर महंगाई की मार और अधिक बढ़ गई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static