हरियाणा में चलेगी शीत लहर, येलो अलर्ट जारी, रात्रि पारा फिर लुढ़का

punjabkesari.in Friday, Jan 28, 2022 - 08:49 AM (IST)

हिसार : पहाड़ों पर हो बर्फबारी का असर हरियाणा के मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा में ठंड का बढऩे का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हिसार सहित अन्य क्षेत्रों में 2.1 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा और वातावरण में नमी की मात्रा शत-प्रतिशत रहने से ठंड का अहसास ज्यादा हुआ। 

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर हरियाणा के पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर,कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में दो दिनों के घना कोहरा और शीत लहर चलने की चेतावनी दी है। दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा के महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूहं, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में दो दिनों के दौरान शीत लहर चलेगी। वहीं पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में भी दो दिनों के शील लहर चलेगी। इन सभी क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की बहुत संभावना है। वातावरण में नमी की मात्रा बढऩे से हरियाणा के कई शहरों में अलसुबह घने कोहरे का असर रहा। भारतीय मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों के अनुसार रात्रि पारा में गिरावट दर्ज की जा रही है। दो दिनों के दौरान तापमान में कमी बनी रहेगी। हरियाणा में हिसार में रात्रि पारा सबसे कम दर्ज किया गया। यह पारा सामान्य से 3 डिग्री सैल्सियस नीचे 5.2 डिग्री सैल्सियस रहा।

कृषि क्षेत्र में हिसार में पारा इससे भी कम रहा। वहां पर यह पारा 4.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी में सामान्य से 4 डिग्री सैल्सियस नीचे 6.4 डिग्री सैल्सियस रहा। गुरुग्राम में रात्रि पारा सामान्य से 2 डिग्री सैल्सियस नीचे 5.5 डिग्री सैल्सियस, करनाल में 2 डिग्री सैल्सियस से नीचे 6.5 डिग्री सैल्सियस, नारनौल में सामान्य से 1 डिग्री सैल्सियस नीचे 5.2 डिग्री सैल्सियस, रोहतक में सामान्य से 2 डिग्री सैल्सियस नीचे 6.2 डिग्री सैल्सियस और सिरसा में 5.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में जम्मू के रात्रि पारा 5.5 डिग्री सैल्सियस से कम हिसार, नारनौल व सिरसा के तापमान रहे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static