महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी करेगी चार बड़ी रैलियां

punjabkesari.in Tuesday, Sep 20, 2022 - 07:32 PM (IST)

रोहतक(दीपक): शहर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने हरियाणा महंगाई और बेरोजगारी को लेकर चार बड़ी रैलियां करने जा रही है। जिसमें जींद,हिसार,गुरुग्राम और करनाल शामिल है।

बता दें कि आज मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र कामरेड आज प्रेसवार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की  मौजूदा सरकार हरियाणा और देश को बर्बाद करने में लगी है। वर्तमान समय में देश में बेरोजगारी ज्यादा हो गई है। देश में निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।  

इसके साथ ही कहा कि कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी मंहगाई,बेरोजगारी,सांप्रदायिक, लोकतंत्र को बचाने के लिए अभियान चला रही है। हरियाणा में जॉनल स्तर पर चार रैलियां 23 सितंबर से 26 सितम्बर तक की जाएगी। इन रैलियों में राष्ट्रीय नेतृत्व के नेता रैलियों को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश करात भी रेली को संबोधित करेंगे।

इसके साथ ही सुरेन्द्र ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की खट्टर सरकार ने देश और प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। आज देश और प्रदेश में बेरोजगारी और मंहगाई चरम पर है। प्रदेश में करीब पौने दो लाख बुजर्गो की पैंशन बंद कर दी। मोदी ज्यादातर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। इससे देश की संपदा को बेचने का काम किया जा रहा है। वर्तमान समय मौजूदा सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान है। जिसमें ज्यादातर किसान,मजदूर,व्यापारी, शामिल है। उन्होंने ये भी कहा कि अपने को बेहतर दिखाने के लिए विपक्ष के नेताओं पर सीबीआई और ईडी से छापेमारी करवाई जा रही है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static