कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ पंचकूला ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

punjabkesari.in Friday, May 13, 2022 - 10:05 AM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): कंप्यूटर प्रोफेशनल  संघ पंचकूला द्वारा आज अपनी मांगों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रतिनिधि मंडल के साथ दिनांक 11.09. 2019 को हरियाणा कर्मचारियों की मांगों बारे मीटिंग का आयोजन किया गया था जिसमें जिला सूचना प्रौद्योगिकी समिति डी. आई. टीएस के सेवा नियम  बाये-लाज़  जारी करने के निर्देश दिए थे जो पिछले 3 वर्षों बीत जाने के बाद भी आज तक सेवा नियम का लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग चंडीगढ़ के पत्र क्रमांक एडमिन/107/3 एस. आई. टी.(17087 दिनांक 21.02. 2022 से सेवा नियम के नाम पर कुछ निर्देश जारी किए गए हैं जिनका लाभ किसी भी कर्मचारी को नहीं हुआ है और ना ही जिला प्रशासन द्वारा स्वीकृत किए गए हैं कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ मांग पत्र पर निजी तौर पर ध्यान देते हुए सेवा नियम में संशोधित संशोधित करते हुए इसका लाभ (एन.एच.एम /एस.एस. ए.) तर्ज पर सभी कंप्यूटर प्रोफेशनल को लाभ दिलाया जाए। 

 

 कंप्यूटर प्रोफशनल संघ पंचकूला की प्रधान विनय शर्मा ने बताया कि उनकी मांगों में Admin/107/3SIT/17087 दिनांक 21 फरवरी 2022 के माध्यम से जारी किए गए सेवा नियम में संशोधन करते हुए विस्तृत सेवा नियम ( एन.एच.एम/एस. एस. ए) की तर्ज पर जारी किए जाना, डीआईटीएस  के सभी कर्मचारियों को सेवा नियम का लाभ प्रदान करना, 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा प्रदान करना, डीआईटीएस का केंद्रीयकरण करते हुए बजट का प्रावधान करना, आईटी प्रोफेशनल हरियाणा कौशल रोजगार निगम की बजाएं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग हरियाणा सरकार द्वारा जारी आई. टी.  पॉलिसी का लाभ देना शामिल है। इस अवसर पर जिला  कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार, जिला सचिव अंजू बाला, कोषाध्यक्ष अनिल छाबड़ा, प्रदेश से शमशेर तथा जिला कमेटी के सदस्य तथा जिले के कंप्यूटर प्रोफेशनल्स शामिल थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static