कोरोना पॉजिटिव मिला विकास को पनाह देने वाला श्रवण, गिरफ्तारी के बाद हुई थी जांच

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2020 - 09:12 PM (IST)

फरीदाबाद (सूरजमल/ अनिल राठी): कानपुर एनकाउंटर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को पनाह देने वाला आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसकी जांच विकास दुबे की तलाश दौरान दी गई दबिश में गिरफ्तारी के बाद की गई थी। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।

गौरतलब है कि पांच लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे के फरीदाबाद में छुपे होने की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को यहां पर रेड मारी थी। विकास दुबे यहां से भागने में कामयाब हो गया,लेकिन उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों श्रवण, अंकुर और प्रभात का कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसमें अंकुर और प्रभात की रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन आरोपी श्रवण कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

(कानपुर हत्याकांड: फरीदाबाद से गिरफ्तार हुए प्रभात का विकास दुबे को लेकर बड़ा खुलासा)
 

श्रवण को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि गैंगस्टर विकास दुबे भी कोरोना से संक्रमित हुआ हो। बता दें कि विकास दुबे पुलिस की दबिश के कुछ घंटे पहले फरार हो गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static