CM के बयान के खिलाफ करनाल में कांग्रेस का रेल रोको प्रदर्शन, राहुल गांधी को बताया था जमूरा व पप्पू

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2023 - 04:23 PM (IST)

करनाल : मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा राहुल गांधी को जमूरा और पप्पू कहने पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज सीएम सिटी में प्रदर्शन करते हुए रेल रोकने का प्रयास किया। शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और रेल रोकने के लिए स्टेशन की ओर बढ़ने का प्रयास किया। इस बीच भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रेस्ट हाउस के अंदर बंद कर बाहर से गेट बंद कर दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी आमने-सामने आ गए। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर उन्हें बंधक बनाने का आरोप लगाया।

 

PunjabKesari

 

स्टेशन की तरफ कूच कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पुलिस से हुआ सामना

          

दरअसल बीते दिनों करनाल पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा राहुल गांधी को लेकर पप्पू और जमूरा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसका विरोध जताने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज करनाल में रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया गया था। इसे लेकर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एकजुट हुए थे। वहीं सुरक्षा के मध्यनजर पुलिस द्वारा पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन की तरफ कूच करने के लिए आगे बढ़े तो पुलिस ने रेस्ट हाउस का गेट बंद कर उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।  इस दौरान पुलिस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

 

PunjabKesari

 

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर उनकी आवाज दबाने का लगाया आरोप

 

कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे एक मुख्यमंत्री को दूसरे नेता के लिए इस तरह से शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। राहुल गांधी के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा इस्तेमाल किए गए अपशब्दों को कांग्रेस बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की इस हरकत पर विरोध जताने के लिए आज करनाल में रेल रोककर प्रदर्शन करने की योजना थी। उन्होंने सरकार पर लोगों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें रेस्ट हाउस के अंदर बंधक बना लिया गया है। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना सबका अधिकार है। इस तरह पुलिस द्वारा विपक्षी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बंधक बनाना इस बात का सबूत है कि सरकार अपने खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुन सकती।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static