कांग्रेस ने हमेशा प्रजातांत्रिक सिद्धांतों को कुचला : विज

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2020 - 10:54 AM (IST)

चंडीगढ़ (पांडेय) : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने एमरजैंसी के मुद्दे पर कांग्रेस पर भड़ास निकालते हुए कहा कि कांग्रेस एक तानाशाही रवैए वाली पार्टी है और इसने हमेशा प्रजातांत्रिक सिद्धातों को कुचला है और एमरजैंसी लगाकर हजारों बेगुनाह लोगों को जेलों में डाल दिया था। देश में 25 जून, 1975 के दिन एमरजैंसी का ऐलान उस वक्त की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। विज ने कहा कि इनके इसी तानाशाहीपूर्ण रवैए ने देश का बंटवारा करवाया था। 

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने तो यहां तक कहा था कि बंटवारा उनकी लाश पर होगा लेकिन कांग्रेस का वही खानदान जो आज भी कांग्रेस पार्टी पर हावी है उसके अंदर तानाशाही के कीटाणु आज भी जिंदा है। इनके बयानों से तानाशाही रवैए की गंध आती है। विज ने कहा कि इस देश ने हमेशा तानाशाही रवैए को उखाड़ फैंका है। वहीं कांग्रेस में राहुल गांधी को दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं पर विज ने तंज कसा और कहा कि अब राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बनें या कोई और लेकिन राहुल गांधी ने अधपके बयान देकर कांग्रेस की इमेज इतनी खराब कर दी है कि कांग्रेस को किसी के भी अध्यक्ष बनने से कोई लाभ नहीं हो सकता। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static