बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद, कांग्रेस नेताओं ने मुआवजा देने की उठाई मांग

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2020 - 06:25 PM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में बड़े दिनों के बाद मौसम ने करवट ली, कई जिलों में बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। ये ओलावृष्टि किसानों के लिए आफत बनकर आई। भारी ओलावृष्टि होने से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जिसके बाद किसानों ने सरकार से फसल की गिरदावरी करवा कर उचित मुवावजा देने की मांग उठाई थी। इस मांग को लेकर अब किसानों को कांग्रेस का साथ मिल गया है। 

PunjabKesari, haryana

कांग्रेस नेताओं ने बारिश और ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को 20 दिनों के अंदर मुआवजे का भुगतान करने की मांग की है। इसको लेकर हरियाणा कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखा है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी।
 

हरियाणा प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को 20 दिनों के अंदर मुआवजे का भुगतान करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री @mlkhattar जी को पत्र लिखा :- pic.twitter.com/ZohSm0vymz

— Kumari Selja (@kumari_selja) November 16, 2020


कुमारी शैलजा ने ट्वीट कर लिखा कि हरियाणा प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को 20 दिनों के अंदर मुआवजे का भुगतान करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।
 

किसान विरोधी काले क़ानूनों व धान की क़ीमतें चौपट होने की मार झेल रहे हरियाणा के किसान को कल की बारिश-ओलावृष्टि से भारी नुक़सान हुआ।

हिसार ज़िले में सबसे अधिक नुक़सान हुआ।
जींद, सोनीपत और महेन्द्रगढ़ में ओले व बरसात से काफ़ी नुक़सान हुआ।

खट्टर सरकार विशेष गिरदावरी कर मुआवज़ा दे। pic.twitter.com/xKXikhfb0b

— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 16, 2020


इसके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने किसानों को मुआवजा देने के लिए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि किसान विरोधी काले कानूनों व धान की कीमतें चौपट होने की मार झेल रहे हरियाणा के किसान को कल की बारिश-ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ। हिसार जिले में सबसे अधिक नुकसान हुआ। जींद, सोनीपत और महेन्द्रगढ़ में ओले व बरसात से काकी नुक़सान हुआ। प्रभावित किसानों को खट्टर सरकार विशेष गिरदावरी कर मुआवजा 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static