कांग्रेस के वॉर रूम में हुई चर्चा के बाद बोली सैलजा- दिसंबर में महारैली संभावित

punjabkesari.in Monday, Nov 22, 2021 - 11:07 PM (IST)

नई दिल्ली (कमल कांसल): राजधानी दिल्ली में आज कांग्रेस के वॉर रूम में पांच राज्यों के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक के बाद हरियाणा के प्रदेशाध्यक्षा कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान के समापन के लिए दिल्ली में एक महारैली की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाई कमान सोनिया गांधी से बातचीत कर फाईनल डिसीजन लिया जाएगा। संभावना है कि कांग्रेस की महारैली दिसंबर में आयोजित होगी, जिसमें महंगाई और किसानों के तमाम मुद्दे रखे जाएंगे। बता दें कि आज कांग्रेस वॉर रूम में दिल्ली से लगते पांच राज्यों के कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static