2023 तक पूरे देश से साफ़ हो जाएगी कांग्रेस पार्टी- अरविंद शर्मा

punjabkesari.in Wednesday, May 04, 2022 - 03:37 PM (IST)

रोहतक(दीपक): हरियाणा कांग्रेस में नया प्रदेश अध्यक्ष चुने के बाद पार्टी विरोधियों के निशाने पर आ गई है। आए दिन कई पार्टियों के दिग्गज कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। रोहतक से भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि हरियाणा के लोग भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की असलियत जान चुके हैं। इसलिए कांग्रेस का कोई भी पैंतरा अब पतरा नहीं चलने वाला। उन्होने कहा कि अगले 50 साल तक देश और प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनने वाली है।

दरअसल अरविंद शर्मा आज रोहतक में होने वाली हरियाणा प्रगति रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जाट कॉलेज के मैदान में पहुंचे थे। सांसद शर्मा का कहना है कि जो पार्टी अनुसूचित जाति तथा गरीब लोगों का सम्मान नहीं कर सकती, वह जनता में अपना जनाधार नहीं बना सकती। प्रदेश की जनता भी यह जान चुकी है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस पार्टी 2023 तक पूरे देश से साफ होने जा रही है।  जहां तक भारतीय जनता पार्टी की बात है, अगले 50 साल तक देश और प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनने वाली है। लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा जनहित में किए गए कार्यों से काफी खुश है। जहां तक आम आदमी पार्टी का सवाल है, तो प्रदेश में उनका कोई वजूद नहीं है। इसलिए आप से भाजपा की सीटों पर कुछ फर्क नहीं पडेगा।

रोहतक की हरियाणा प्रगति रैली में मुख्यमंत्री देंगे करोडों का तोहफा

साथ ही उन्होंने कहा कि आज रोहतक में भाजपा की हरियाणा प्रगति रैली होने जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इस रैली में पहुंचेंगे और 38 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। साथ ही सीएम उन्हे लिखित रूप में दी गई अन्य समस्याओं का भी करेंगे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static