कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर शुरू की तैयारी, चलाया सदस्यता अभियान

punjabkesari.in Sunday, Mar 20, 2022 - 01:43 PM (IST)

झज्जर(प्रवीण ): हरियाणा विधानसभा चुनाव अभी भले ही दूर हो लेकिन कांग्रेस ने आने वाले चुनाव को लेकर अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने प्रदेश भर में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है।

बहादुरगढ़ में विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने की अपील की है और पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करवाने की रूपरेखा भी तैयार की है।

राजेंद्र सिंह जून का कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे। उनका कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस आलाकमान को पार्टी की काफी सारी समस्याओं से अवगत करवाया है और आलाकमान भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर काफी पॉजिटिव हैं।

राजेंद्र सिंह जी ने अपने कार्यालय पर हलके के आम लोगों की समस्याएं भी सुनी और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से भी बातचीत की।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static