Corona Alert: गलत रिपोर्ट देने वाली गुड़गांव की लैब पर एफआईआर के आदेश

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2020 - 12:15 PM (IST)

गुरुग्राम : राज्य में अब हर 100 में से छठा सैंपल पॉजिटिव मिल रहा है। राज्य में एक ही दिन में 534 नए केस मिलने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 18369 पर पहुंच गया है। आंकड़े देखें तो प्रदेश में अब तक 3.23 लाख से ज्यादा लिए जा चुके सैंपल में तीन लाख निगेटिव मिले है। रिकवरी रेट 74 प्रतिशत से ऊपर है। पिछले 24 घंटे में तीन नई मौतें हुई है। इनमें गुड़गांव, कुरुक्षेत्र व भिवानी की एक-एक मौत शामिल है। अब तक 286 लोगों की जान संक्रमण ले चुका है। प्रदेश में एक दिन में 310 मरीज ठीक हुए है। ऐसे लोगों की संख्या 13645 हो गई है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 4443 है।

इधर, सरकार ने गुड़गांव एसआरएल लैब के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन से कानूनी राय लेने के बाद एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है। बता दें कि लैब ने अम्बाला की एएनएम समेत छह और गुड़गांव के कई मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई थी। इसके बाद इन मरीजों की दो-दो और जांच कराई, जो निगेटिव आई। मामले की जांच के लिए कमेटी का भी गठन किया गया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static