CoronaUpdate: यमुनानगर जेल में पहुंचा कोरोना, आज 15 नए केस आए सामने

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2020 - 04:17 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर में कोरोना के केस लगातार सामने आ रहे हैं। जिला के ग्रामीण एवं शहरी दोनों इलाकों से कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच अब जिला जेल में भी एक बंदी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यमुनानगर में अब कुल 336 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

यमुनानगर जिला में आज 15 नए केस सामने आने के बाद यमुनानगर में कुल पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 336 हो गई। जिनमें से 192 लोग ठीक हो कर घर भेजे जा चुके हैं, जबकि 139 लोग अभी भी एक्टिव मरीज के रूप में अस्पतालों में दाखिल हैं। 

जिला सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया ने बताया यमुनानगर जिला में अभी तक 17 हजार 440 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 16640 लोग की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि आज जो 15 नए के सामने आए हैं उनमें 8 कस्बा साडोरा के हैं। जबकि एक कालिंदी कॉलोनी, एक दामला, एक उर्जनी, दरबा, तेलीपुरा एवं जेल में बंदी शामिल हैं।

सिविल सर्जन ने बताया कि जेल में जाने वाले हर व्यक्ति का प्रवेश द्वार पर स्क्रीनिंग की जाती है। उसके बाद सैंपल लिया जाता हैं और जब तक सैंपल की रिपोर्ट ना आ जाए तब तक उसको बाकी कैदियों से अलग रखा जाता है। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसे 27 जुलाई को जेल में लाया गया था और उसी दिन उसका सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।

अब जबकि यमुनानगर जिला के चारों तरफ से कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आने लगे हैं ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को और ज्यादा सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बता दें कि यमुनानगर में अभी तक डॉक्टर, बैंक कर्मचारी, रोडवेज कर्मचारी, स्टाफ नर्स, पुलिस कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static