24 घंटे में कोरोना संक्रमित 12 मरीज हुए ठीक: 31 नए पॉजिटिव दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 10:09 AM (IST)

कुरुक्षेत्र: जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि जिला कुरुक्षेत्र से 12 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 31 नए केस सामने आए है और डेरा बाजीगर अस्मानपुर की 1 कोरोना पॉजिटिव महिला की मृत्यु हो गई है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 6207 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 112796 में से 105338 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है।

डेरा बाजीगर की महिला की कोरोना से मौत
पिछले 24 घंटों में  एक कोराना पॉजिटिव महिला की मृत्यु हो गई है। यह महिला डेरा बाजीगर  उस्मानपुर की रहने वाली थी। सीएमओ ने बताया कि  जिले में अब तक 6665 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 6207 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 103 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 355 एक्टीव केस है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static